भारत

मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था जुड़ा, VIDEO

jantaserishta.com
29 May 2025 9:01 AM IST
मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था जुड़ा, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: बुधवार देर रात हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कुख्यात बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार (पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवीन दिल्ली पुलिस के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। यह भी जानकारी मिली है कि वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था और गैंग के शार्प शूटर के तौर पर काम करता था।
नवीन अक्सर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देता था। पुलिस की मानें तो नवीन के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली की अदालतों से उसे दो मामलों में सजा भी सुनाई जा चुकी थी।
एसटीएफ और स्पेशल सेल को नवीन की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उसे पकड़ने की कार्रवाई की गई। लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नवीन घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में यह एक बड़ी सफलता करार दिया। एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story