भारत
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, एक गिरफ्तार, घने जंगलों में छिपा था
jantaserishta.com
3 April 2025 1:00 PM IST

x
पैर में गोली लगी.
अंगुल: ओडिशा के अंगुल जिले के स्कॉटलैंडपुर जंगल में गुरुवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सुशांत नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से सुशांत के साथ एक अन्य संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुशांत नायक लंबे समय से स्कॉटलैंडपुर के घने जंगलों में छिपा हुआ था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर अंगुल पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही पुलिस टीम सुशांत के करीब पहुंची, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली सुशांत के बाएं पैर में जा लगी। घायल अवस्था में सुशांत को तत्काल अंगुल के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
सुशांत नायक एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, और डकैती जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। यह मुठभेड़ अंगुल जिले में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सुशांत के साथ गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है, लेकिन उससे पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने जंगल में अतिरिक्त बल तैनात किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





