भारत

कुख्यात अपराधी ने सोशल मीडिया पर एसएसपी को दी गिरफ्तार करने की चुनौती, पोस्ट करते ही...

jantaserishta.com
25 Sep 2021 2:05 AM GMT
कुख्यात अपराधी ने सोशल मीडिया पर एसएसपी को दी गिरफ्तार करने की चुनौती, पोस्ट करते ही...
x

DEMO PIC

उसकी लोकेशन नागपुर की आई.

भागलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजागंज में सात जनवरी 2017 को दुकान पर बम फेंकने के आरोपी और भागलपुर एसएसपी को सोशल मीडिया पर चुनौती देने वाले कुख्यात अपराधी तनवीर आलम को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह विवि थाना क्षेत्र के असानंदपुर का रहने वाला है।

बमबाजी की घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। एसएसपी निताशा गुड़िया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात भी मौजूद थे। सालों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी तनवीर आलम ने सोशल मीडिया पर भागलपुर पुलिस को चुनौती दी थी।
एसएसपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर भागलपुर एसएसपी को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए पोस्ट किया था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में सक्रिय हो गयी थी। उसकी लोकेशन नागपुर की आई। इसके बाद भागलपुर पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क किया।
एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई गयी थी, जिसमें एएसपी सिटी शुभम आर्य, कोतवाली थाना में एसआई देवानंद पासवान व विवि थाना के एएसआई अमोद कुमार शामिल थे। इसी टीम ने नागपुर से तनवीर को गिरफ्तार किया।
कुख्यात तनवीर आलम कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। 2015 में उसने पत्रकारों को रोककर उनसे लूटपाट की थी। विरोध पर फायरिंग भी की थी। उस घटना के बाद पत्रकारों ने ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसपर आर्म्स एक्ट, लूट, रंगदारी और डकैती का केस दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि भागलपुर रेल थाना में उसपर डकैती का केस दर्ज है। 2016 में दर्ज उस कांड में रेल पुलिस द्वारा उस कुख्यात को रिमांड पर लेने की बात उन्होंने कही।
Next Story