भारत

मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कई राज्यों में था वांछित

jantaserishta.com
6 Aug 2025 9:26 AM IST
मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कई राज्यों में था वांछित
x
बड़ा एक्शन.
पटना: पटना पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। फुलवारी शरीफ इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल, घायल अपराधी रोशन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने सोमवार रात को बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी रोशन को गिरफ्तार किया। हालांकि, बुधवार को पुलिस जांच के दौरान अपराधी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।
पुलिस ने जहानाबाद से अपराधी रोशन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कई बड़ी घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पिछले दिन भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां बरामद की गईं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में अपराधी रोशन ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा किया था। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने हथियार बनाने वाले औजार और अन्य सामान जब्त किया।
इसी क्रम में, अपराधी रोशन शर्मा ने पुलिस को अपने एक साथी की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह जब पुलिस उस दूसरे अपराधी की तलाश में निकली, उसी बीच रोशन ने भागने की कोशिश की। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि अपराधी रोशन ने एक सिपाही से हथियार छीनने की कोशिश करने लगा। इस भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि यह अपराधी 2004 के बाद से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था, जिनमें हत्या जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं। बिहार के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी यह वांछित था। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि यह अपराधी बस स्टैंड पर फायरिंग और कृपाशंकर हत्या कांड में भी संलिप्त था। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story