भारत

कुख्यात चेन स्नेचर पकड़ाया, वारदातों के अर्ध शतक पर पहुंचा, VIDEO

jantaserishta.com
11 April 2023 9:38 AM IST
कुख्यात चेन स्नेचर पकड़ाया, वारदातों के अर्ध शतक पर पहुंचा, VIDEO
x
49 वारदातों को अंजाम दे चुका है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के कुख्यात चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चेन स्नैचर पर करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं और यह दिल्ली एनसीआर में 49 वारदातों को अंजाम दे चुका है।
बीटा-2 पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के कुख्यात चेन स्नैचर विक्की उर्फ मोटा को चेकिंग के दौरान गामा 1 के गेट नम्बर 3 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गयी चेन और लाकेट व अवैध असलहा एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कुख्यात एवं अभ्यस्त चेन लुटेरा है। लुटेरे के द्वारा दिल्ली एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगभग 50 से ज्यादा चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके विरूद्ध दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कुल 49 मुकदमे पंजीकृत हैं। इस बदमाश ने जमानत पर बाहर आते ही अपराध के जगत में सक्रिय होकर स्कूटी से 8 अप्रैल को गामा-1 में लगने वाले शनि बाजार से एक महिला से चेन मय लाकेट लूट ली थी। इसको लेकर पीड़िता द्वारा बीटा 2 थाने मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली में भी काफी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story