भारत

7 हजार शिक्षकों के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, क्लिक कर जानें डिटेल्स

Nilmani Pal
24 Nov 2022 2:02 AM GMT
7 हजार शिक्षकों के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, क्लिक कर जानें डिटेल्स
x

शिक्षक भर्ती (Teachers Job) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने S&ME विभाग, ओडिशा, भुवनेश्वर के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों की भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. यहां 7 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग (ओएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ओडिशा एसएससी शिक्षक भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान (OSSC Teacher Recruitment 2022) के माध्यम से अलग अलग विषयों के लिए टीजीटी, पीईटी पदों पर कुल 7540 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर 2022 से शुरू होंगे और 09 जनवरी 2023 तक चलेंगे.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा आयोजित एचएससी परीक्षा या ओडिया के साथ किसी भी समकक्ष परीक्षा को एक भाषा विषय के रूप में यानी पहली दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में पास किया हो. पोस्ट वार शैक्षिक योग्यता नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. वहीं, अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी 2022 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष तक होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी.


Next Story