भारत

आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 21 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 सितंबर से करें आवेदन

jantaserishta.com
21 Sept 2026 6:48 PM IST
आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 21 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 सितंबर से करें आवेदन
x
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के कुल 21 पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें जनरल के 7, एससी के 4, ओबीसी के 7 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण के साथ मोटर मैकेनिक का सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में उस ट्रेड में तीन वर्ष का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), मूल दस्तावेजों का सत्यापन, लिखित परीक्षा, व्यावहारिक कौशल परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा जांच और चिकित्सा जांच (यदि लागू हो) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी और पूर्व-सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story