भारत
11,127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, बेरोजगारों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा
jantaserishta.com
22 Feb 2026 10:09 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. तकनीकी पदों पर होने वाली यह भर्ती रेलवे की बड़ी भर्तियों में शुमार है. गौर करने वाली बात यह है कि इस भर्ती के तहत राजस्थान के युवाओं को भी अच्छा अवसर मिलेगा.
ऐसे में उम्मीदवार इस पद पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
भारतीय रेलवे ने 2026 के लिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. बता दें कि यह भर्ती देशभर के 17 रेलवे जोनों में की जाएगी. इस कड़ी में रेलवे ने आदेश जारी कर सभी जोनल रेलवे और CLW को सूचना भेज दी है.
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 30 साल तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक एज में छूट दी जाएगी. OBC के लिए अधिकतम 33 साल और SC/ST के लिए अधिकतम 35 साल निर्धारित है. आवेदन करने वाले युवाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
Tagsभारतीय रेलवे में नौकरीभारतीय रेलवेरेलवेरेलवे जॉबसरकारी नौकरीIndian Railway JobsIndian RailwaysRailwayRailway JobsGovernment Jobs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





