भारत

अधिसूचना जारी, दवाएं खरीदने वाले ध्यान दें! अब होगा ये...

jantaserishta.com
7 Jun 2022 12:47 PM IST
अधिसूचना जारी, दवाएं खरीदने वाले ध्यान दें! अब होगा ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पैरासीटामॉल समेत कई आम दवाएं खरीदने के लिए अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार ऐसी 16 दवाओं की आसान बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है, जो बगैर डॉक्टर के पर्चे के भी खरीदी जा सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है। खास बात है कि कोरोनावायरस महामारी के दौर में पैरासीटामॉल के बड़े स्तर पर इस्तेमाल की खबरें आई थी।

सरकार पैरासीटामॉल, डाइक्लोफिनेक और एंटी एलर्जिक्स जैसी 16 दवाओं की ओवर द काउंटर (OTC) प्रोडक्ट्स के तौर पर बिक्री की मंजूरी देने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं को शेड्यूल K में इन प्रोडक्ट्स को शामिल करने के लिए ड्रग्स नियम 1945 में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी की है।
इन 16 दवाओं में एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट एजेंट, Chlorohexidine माउथवॉश, खांसी के लिए Dextromethorphan Hydrobromide Lozenges, एंटी बैक्टीरियल एक्ने फॉर्म्युलेशन, एंटी फंगल क्रीम, नेजल डीकंजेस्टेंट, एनाल्जेसिक क्रीम फॉर्म्युलेशन और एंटी एलर्जी कैप्सूल समेत कई नाम शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OTC खरीदी को लेकर कुछ शर्तें भी शामिल हैं। इन दवाओं का अधिकतम इस्तेमाल और इलाज की अवधि 5 दिनों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही दवाएं लेने के बाद भी लक्षण खत्म नहीं हो रहे हैं, तो मरीज को डॉक्टर की सलाह लेनी होगी। मंत्रालय ने एक महीने के भीतर हितधारकों से जवाब मांगा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story