भारत

भगवान शंकर को नोटिस, चर्चा में नगर निगम का लेटर

jantaserishta.com
29 July 2022 11:43 AM IST
भगवान शंकर को नोटिस, चर्चा में नगर निगम का लेटर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

मथुरा: मथुरा नगर निगम ने भगवान शंकर को हाउस टैक्स भरने का नोटिस दिया है। मथुरा नगर निगम ने भोलेनाथ के मंदिर को 1500 रुपये हाउस टैक्स भरने का नोटिस दिया है। भोलेनाथ को नगर निगम का नोटिस मिलने की खबर की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल रही है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया था कि किसी भी धार्मिक स्थल से हाउस टैक्स ना लिया जाए। इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने शिव मंदिर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

भगवान शंकर के मंदिर पर हाउस टैक्स का नोटिस चिपकाने की खबर मीडिया में आने के बाद से नगर निगम के कर्मचारी इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी शिव कुमार गौतम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो निगम आयुक्त के आदेश के बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास एक कमरा बने होने की बात कही गई थी जिसके बाद टैक्स लगाया गया था।
इस विवाद के बाद निगम के अधिकारी जब मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां कोई कमरा नहीं पाया जिसके बाद नोटिस को निरस्त कर दिया गया। जिस शिवमंदिर पर निगम ने हाउस टैक्स लगाया वो दरअसल मथुरा के यमुना पार लक्ष्मीनगर में स्थित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story