भारत
बिग ब्रेकिंग: गुजरात सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने मोरबी पुल हादसे पर लिया स्वत: संज्ञान
jantaserishta.com
7 Nov 2022 12:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में हुए हादसे का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है. गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी हादसे को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है. गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर राज्य सरकार के साथ ही अन्य तमाम विभागों को नोटिस जारी किया है.
गुजरात हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर राज्य सरकार और अन्य विभागों से एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. गुजरात हाईकोर्ट अब इस मामले में 14 नवंबर को अगली सुनवाई करेगा. गुजरात हाईकोर्ट ने जिन विभागों को नोटिस जारी किया है, उनमें गृह विभाग भी है.
गुजरात हाईकोर्ट ने शहरी आवास विभाग, मोरबी नगर पालिका, राज्य मानवाधिकार आयोग के साथ ही कई सरकारी अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है. गुजरात हाईकोर्ट ने सभी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी.
गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर को मच्छु नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज टूट गया था. इस हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. मृतकों में महिलाओं और बच्चों की तादाद अधिक थी. हैंगिंग ब्रिज टूटने के कारण करीब चार सौ लोग मच्छु नदी में गिर गए थे.
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और ये ऑपरेशन कई दिन तक चला था. इस हादसे में घायल हुए लोगों से पीएम मोदी ने भी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की थी और उनका हालचाल लिया था. राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





