राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का नोटिस, संक्रमित आदिवासी महिला को अस्पताल में भर्ती से किया था इंकार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती आदिवासी महिला को कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती करने से इंकार करने को लेकर तेलंगाना सरकार को नोटिस जारी किया है. महिला ने अस्पताल के द्वार पर बच्चे को जन्म दिया था. एक फरवरी को जारी नोटिस में आयोग ने राज्य से नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर इस मामले में लगे आरोपों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट सौंपने को कहा है. नोटिस में कहा गया कि आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच करने का निर्णय किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





