भारत

अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन को नोटिस जारी हुआ, जानें क्या है वजह?

jantaserishta.com
27 Sept 2022 8:04 AM IST
अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन को नोटिस जारी हुआ, जानें क्या है वजह?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नोएडा: बारिश के दौरान बीते 22 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के जीटा वन स्थित एसोटेक स्प्रिंग फील्ड सोसाइटी (Assotech Springfields Society) की बेसमेंट पार्किंग को जाने वाली रैंप की एक साइड की दीवार गिर गई थी. इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर एसोटेक रियल्टी और अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन को नोटिस जारी किया है. इसके अनुसार दीवार की स्ट्रक्चर डिजाइन कराते हुए निर्माण कराने और सोसाइटी की समस्त सिविल स्ट्रक्टर की IIT या फिर उसके समकक्ष किसी अन्य संस्था से थर्ड पार्टी जांच कराकर प्राधिकरण को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया, बीते 22 सितंबर को सेक्टर जीटा वन स्थित एसोटेक स्प्रिंग फील्ड सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग को जाने वाली रैंप की एक साइड की दीवार गिर गई थी. इसकी सूचना मिलते ही प्राधिकरण की टीम को जांच करने के लिए तत्काल मौके पर भेज दिया गया.
जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि दीवार को ईंटों की चिनाई से बनाई गई थी, जिसके एक तरफ काफी ऊंचाई तक मिट्टी की भराई कर फर्श बना दिया गया था. बारिश का पानी अंदर जाने के कारण दीवार फर्श का भार नहीं वहन कर सकी और गिर गई. हालांकि, इससे कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी. इससे यहां के निवासी बहुत सहमे हुए हैं.
घटना को देखते हुए परियोजना विभाग के वर्क सर्किल पांच की तरफ से बिल्डर और एओए को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही नियोजन विभाग को भी जांच कराने के लिए कहा गया है कि स्वीकृत नक्शे के अनुरूप निर्माण हुआ या नहीं. अगर स्वीकृत नक्शे से इतर निर्माण किया गया है तो लीज की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story