भारत

चर्चा में नोटिस! 'मंदिर की घंटी तेज ना बजाई जाए' , जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
21 Aug 2024 5:18 PM IST
चर्चा में नोटिस! मंदिर की घंटी तेज ना बजाई जाए , जानें पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

70 डेसीबल से अधिक पाया गया.
ग्रेटर नोएडा: मंदिर की घंटी कम जोर से बजाइए, इससे ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में यह कहते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नोटिस भेजा गया है। सोसाइटी के एक एक निवासी की ओर से भेजी गई शिकायत का संज्ञान लेकर बोर्ड की ओर से कहा गया है कि मौके पर इसकी जांच की गई तो घंटी की आवाज अधिक पाई गई।
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सौंदर्यम सोसाइटी है। अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष को 5 अगस्त को यह नोटिस भेजा गया है। इसमें उन्हें ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम को 2000 के प्रावधानों को लागू करने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 30 जुलाई को सोसाइटी के एक निवासी ने शिकायत की थी कि मंदिर की घंटी की वजह से उन्हें दिक्कत होती है।
यह भी बताया गया है कि 5 अगस्त को मौके पर जाकर ध्वनि को मापा गया तो यह 70 डेसीबल से अधिक पाया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ध्वनि प्रदूषण नियम, 200 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि आसपास के निवासियों को समस्या का सामना न करना पड़े।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story