भारत
मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं...‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच मौनी रॉय-रकुल प्रीत ने की सेना के लिए प्रार्थना
jantaserishta.com
9 May 2025 9:56 AM IST

x
मुंबई: भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर एलओसी पर हमलों का करारा जवाब दिया। इस बीच, पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री मौनी रॉय और रकुल प्रीत ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि देश या मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है।
पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास पुंछ सेक्टर में गुरुवार रात से गोलाबारी जारी है, जिसके जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना सीमा पर जुटी हुई है। मौनी रॉय ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “हम मामले को लेकर चिंतित हैं और यह युद्ध नहीं चाहते हैं। लेकिन हम आतंकवाद के सामने गिर नहीं सकते। देश की सीमा पर जुटे सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी और कोई भी नहीं है! जय हिंद।”
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं.. हमारी रक्षा करने वालों पर गर्व है…जय हिंद।” मौनी और रकुल से पहले अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने भी देश की सीमा के पास रह रहे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा में लगी सेना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सुगंधा मिश्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश की सीमा के पास रह रहे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा में लगी सेना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सुगंधा ने कहा, “आज डर में जी रहे मासूम लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। सीमा के पास रहने वाले हर पल अनिश्चितता और भय के साथ जी रहे हैं। केवल वे लोग ही आतंक के अर्थ को सही तरह से समझ सकते हैं, जो ब्लैकआउट, अनिश्चितता और सन्नाटे को चीरते सायरन में जी रहे हैं।”
उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ देश की सेना के लिए ईश्वर से उन्हें ताकत देने की प्रार्थना की। उन्होंने आगे कहा, “इस अंधकार को सहने वालों के लिए प्रार्थना। उन सभी के लिए प्रार्थना जो हमें सुरक्षित रखने के लिए डटे हुए हैं। उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। पंजाब के लिए प्रार्थना।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





