भारत

नोटों की सच्चाई! 'स्टार' निशान वाले नोट चर्चा में आए, जानें आरबीआई का बयान

jantaserishta.com
28 July 2023 9:02 AM IST
नोटों की सच्चाई! स्टार निशान वाले नोट चर्चा में आए, जानें आरबीआई का बयान
x
वैधता को लेकर जताई जा रही तमाम आशंकाएं खारिज.
नई दिल्ली: नंबर पैनल में स्टार (*) चिह्न वाले नोटों के सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि ये किसी भी अन्य नोट के समान वैध हैं। अंतर केवल इतना है कि नंबर पैनल में उपसर्ग और सीरियल नंबर के बीच एक स्टार चिह्न जोड़ा गया है।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि स्टार चिह्न एक पहचान चिह्न है जो बताता है कि यह बदला हुआ या दोबारा मुद्रित बैंक नोट है। आरबीआई ने ऐसे नोटों को लेकर जारी तीव्र अटकलों के बाद स्पष्टीकरण दिया है। खासकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नंबर पैनल में स्टार चिह्न वाले नोटों की तस्वीरें प्रसारित हो रही थीं।
बयान में कहा गया है कि आरबीआई ने क्रमबद्ध संख्या वाले सौ नोटों के बंडल में छपाई की गलती वाले नोटों के स्‍थान पर उसी नंबर के स्‍टार निशान वाले नोटों की नंबरिंग प्रणाली को अपनाया। आरबीआई के अनुसार, अगस्त 2006 तक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए नए बैंक नोटों को क्रमबद्ध तरीके से क्रमांकित किया गया था। इनमें से प्रत्येक नोट में अंकों और अक्षरों से युक्त एक उपसर्ग के साथ एक विशिष्ट क्रमांक होता है। बैंक नोट 100 के बंडल में जारी किए जाते हैं। स्टार श्रृंखला अन्य नोट्स के समान है लेकिन उपसर्ग और सीरियल नंबर के बीच के स्थान में संख्या पैनल में एक स्‍टार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story