भारत

नोटों की बारिश हुई, हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
8 July 2022 6:45 PM IST
नोटों की बारिश हुई, हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

ग्रेटर नोेएडा: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में दादरी के हिस्ट्रीशीटर ने जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर नोटों की बारिश कर दी. बदमाश को नोट उड़ाता देख बच्चे और आसपास के लोग इकट्ठा होकर उसे लूटने लगे.

बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर शाहिद मेवाती दादरी से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ना चाहता है और इसलिए उसने वोटरों को लुभाने के लिए नोट लुटाए हैं.
शुक्रवार को शाहिद कस्बे के मदरसा फैजान में नमाज पढ़ने आया था. नमाज पढ़ने के बाद हिस्ट्रीशीटर शाहिद मस्जिद से बाहर निकला और नोट उड़ाने लगा. नोट उड़ता देख मस्जिद के बाहर भीड़ लग गई, बच्चे से लेकर बड़े तक नोट लूटने लगे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि शाहिद वोटरों को लुभाने के लिए नोट लुटा रहा था.
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश शाहिद दादरी का रहने वाला है वह दादरी थाने में हिस्ट्रीशीटर है. उसके ऊपर हत्या, जान से मारने की कोशिश, जमीन कब्जाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.
जब पुलिस से वायरल वीडियो के बारे में जानने की कोशिश की गई तो दादरी थाना प्रभारी ने कहा इस तरह के किसी वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है. हम शाहिद को बुलाकर पूछताछ करेंगे.
अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि संगीन धाराओं में जिस हिस्ट्रीशीटर के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं, वो खुलेआम नोटों की बारिश कैसे कर रहा है. क्या बदमाश शाहिद मेवाती को नोएडा पुलिस का डर नहीं है?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story