भारत

शापिंग माल में सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनना कर्मचारी को पड़ गया भारी, मैनेजर ने नौकरी से निकाला

jantaserishta.com
25 Dec 2022 10:41 PM IST
शापिंग माल में सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनना कर्मचारी को पड़ गया भारी, मैनेजर ने नौकरी से निकाला
x
पढ़े पूरी खबर

आगरा: आगरा के सदर क्षेत्र स्थित शापिंग माल में सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि मैनेजर ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। मामले की जानकारी पर रविवार को योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया। मामले में मैनेजर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शमसाबाद रोड के गांव दिगनेर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह तीन महीने से एक शॉपिंग मॉल में नौकरी कर रहा था। 23 दिसंबर को मैनेजर ने सेंटा क्लॉज की टोपी पहनकर फोटो खिंचवाने के लिए कहा। उसने इसका कारण पूछा। इस पर उन्होंने कह दिया कि फोटो खींचकर भेजनी है। इस पर वो तैयार हो गया। फोटो खिंचवाने के बाद टोपी उतारकर रख दी। तभी उन्हें सर्वर रूप में मैनेजर ने बुलाया। कहा कि सेंटा क्लॉज की टोपी पहनकर बैठना होगा।
अमित ने कहा कि वह हिंदू हैं। इसलिए यह टोपी नहीं पहन सकता। आरोप है कि इस पर स्थानीय मैनजर आ गए। उन्होंने नौकरी से निकालने की धमकी दी। विराध करने पर दोनों ने नौकरी से निकाल दिया। इस महीने की सैलरी भी नहीं दी। रविवार को मामले की जानकारी योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर को हुई। वह दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ शोरूम पर पहुंच गए। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पर थाना सदर की फोर्स पहुंची। किसी तरह सभी को समझाकर शांत कर दिया।
एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि वी बाजार के मैनेजर सहित तीन के खिलाफ अभद्रता और नौकरी से निकालने का आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले की जानकारी के लिए मैनेजर को फोन किया। मगर, उन्होंने फोन काट दिया। दोबारा कॉल करने पर रिसीव नहीं किया।
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि किसी कर्मचारी को इस तरह से ड्रेस पहनने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता है। शॉपिंग मॉल के कर्मचारियों पर दबाव डाला गया। नौकरी जाने के डर से कुछ कर्मचारियों ने टोपी पहन ली। अमित ने ऐसा नहीं किया तो नौकरी से निकाला गया। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story