भारत
कार से एक दो नहीं 315 तोते बरामद, पुलिस को देखकर सकपका गए आरोपी
jantaserishta.com
22 March 2024 8:40 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
तोतों को जंगल में छोड़ दिया गया है.
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले (Rampur) में तोतों की तस्करी (parrots smuggling) का मामला सामने आया है. पुलिस ने सूचना के बाद यहां छापा मारा और एक कार से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 315 तोते बरामद कर लिए. इसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तोते वन विभाग के सुपुर्द कर दिए, जिसके बाद सभी तोतों को जंगल में छोड़ दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग तोतों की तस्करी (parrots smuggling) के लिए स्वार आ रहे हैं. इस सूचना के आधार पर स्वार पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली. कार के अंदर तीन पिजरे थे, जिनमें 315 तोते थे.
पुलिस ने तुरंत पिंजरे कब्जे में लेकर कार में सवार मुरादाबाद निवासी रघुवीर और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ कार को सीज कर दिया गया. पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 315 तोतों (parrots) को बरामद करने के बाद वन विभाग के सुपुर्द कर दिया. वन विभाग की टीम ने सभी तोतों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है.
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्वार पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोका था. कार में तीन पिजरों में 315 तोते बुरी तरह भरे गए थे. इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. सूचना मिली थी कि आरोपी तीन पिजरों में बुरी तरह कैद करके तोतों को कहीं बेचने के लिए ले जा रहे हैं. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





