भारत

एक दो नहीं एक साथ 6 मर्डर

jantaserishta.com
11 July 2026 9:17 AM IST
एक दो नहीं एक साथ 6 मर्डर
x
बड़ी खबर.
रंगा रेड्डी: तेलंगाना के रंगा रेड्डी में शनिवार तड़के 6 लोगों की हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरा इलाका दहल गया. बताया जाता है कि हत्याकांड को अंजाम पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुई एफआईआर के चलते दिया गया. हालांकि इस मामले की पुलिस विस्तृत जांच कर रही है. घटना शबाद मंडल के दैवलागुडा गांव में हुई.
पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राज कुमार के तौर पर की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की हत्या की. फिर एक नाबालिग लड़की, जिसने पहले उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी उसकी हत्या की इसके बाद उस लड़की की मां और उसकी दादी को भी मौत के घाट उतार दिया.
जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपी को पहले POCSO मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस आपराधिक मामले को लेकर नाराज़गी ही इन हत्याओं की वजह थी? पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग लड़की को पहले एक खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और हत्या कर दी गई. इसके बाद अन्य पीड़ितों पर हमला किया गया.
फिलहाल अभी हत्या की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और फोरेंसिक विशेषज्ञ सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं और घटना की जांच जारी है. अधिकारियों ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी.
आरोपी पर जिन 6 लोगों की हत्या का आरोप लगा है, उसमें चिट्याला रुक्कम्मा (65), चिट्याला लक्ष्मी (45), नाबालिग लड़की (17), आरोपी की पत्नी पार्वती सरिता (30), आरोपी के दो बेटे परीक्षित (3) और दैविकक्षित (2) शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story