अनुमति नहीं फिर भी लखीमपुर जा रहे राहुल, साथ हैं भूपेश, चन्नी व सचिन

लखनऊ (ए./नेट डेस्क/टीवी चैनल्स)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज लखनऊ पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी लखनऊ पंहुचेंगे। राहुल प्रियंका से मिलने सीतापुर और पीडि़त किसानों से मिलने लखीमपुर भी जाएंगे। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, चरणजीत चन्नी,भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल भी लखीमपुर जाएंगे। हालांकि, योगी सरकार ने राहुल गांधी के दौरे के लिए अनुमति नहीं दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





