भारत

सांप से डरती ही नहीं! हिम्मत वाली निकली पापा की परी

jantaserishta.com
24 Sept 2023 4:44 PM IST
सांप से डरती ही नहीं! हिम्मत वाली निकली पापा की परी
x
वीडियो देखकर आप भी इस लड़की की बहादुरी के फैन हो जाएंगे।
नई दिल्ली: ऐसा कौन है, जिसे सांप से डर नहीं लगता! लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक लड़की बड़े आराम से सांप को पकड़ती है और उसे एक बॉक्स में भी डाल देती है। जिस अंदाज में वह सांप को एक हाथ से पकड़कर लहरा रही है, देखने वाला दांतो तले अंगुली चबा जाए। वीडियो देखकर आप भी इस लड़की की बहादुरी के फैन हो जाएंगे। लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं- आप नाग देवी तो नहीं?
यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के कोल्हापुर का बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम यूजर श्वेता सुतार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक स्टोर में सांप घुस गया था, जिसे रेस्क्यू करने के लिए एक लड़की आगे आती है और उसे पकड़कर लकड़ी के बॉक्स में कैद कर लेती है। इस लड़की ने सांप को जिस बेबाकी और बड़ी ही आसानी से रेस्क्यू किया, लोगों को हैरान कर दिया है।
वीडियो में, लड़की बेहद शांति से सांप को दुकान से बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। ऑनलाइन यूजर्स ने लड़की के साहस की सराहना की है। दूसरी ओर लोग स्टोर के सामान में छिपे सांप को देखकर भी हैरानी जता रहे हैं।
12 सितंबर को पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को कई लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लोगों के कमेंट भी काफी रोचक हैं। वीडियो पर एक दर्शक की प्रतिक्रिया थी, "OMG! आपने उस चीज़ को अपने हाथ में कैसे पकड़ रखा है? मेरी आत्मा मेरे शरीर को छोड़ चुकी होगी। मैं सिर्फ उस सांप को देखकर वहां से नहीं निकलूंगा।" एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "सांप आपसे बहुत डरते हैं... आप क्या हैं, नाग देवी?" जबकि एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, "आपके बहादुरी भरे काम के लिए सलाम।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story