भारत

2024 में अब तक एक भी FIR नहीं, चर्चा में ये थाना, आप भी करेंगे तारीफ

jantaserishta.com
12 Jun 2024 8:19 AM IST
2024 में अब तक एक भी FIR नहीं, चर्चा में ये थाना, आप भी करेंगे तारीफ
x
आपराधिक रिकॉर्ड भी इस बात की तस्दीक करता है।
पिथौरागढ़: भारत-चीन सीमा के अंतिम गांवों के लोगों के बीच ऐसा मेलजोल है कि पुलिस को मुकदमे दर्ज करने के लिए सालों इंतजार करना पड़ता है। पिथौरागढ़ में पड़ने वाले सीमा के अंतिम थाने गुंजी में सात साल में केवल पांच वाद दर्ज हुए हैं।
साल 2006 से नियमित चल रहे इस थाने में आखिरी मुकदमा 2022 में दर्ज किया गया था। 2017 से पहले मुकदमे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। प्रकृति के पास रहने वाले लोग शांत स्वभाव के होते हैं। गुंजी थाने में रखा आपराधिक रिकॉर्ड भी इस बात की तस्दीक करता है।
धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 72 किलोमीटर दूर साल में पांच महीने चलने वाले गुंजी थाने के अंतर्गत 15 से ज्यादा गांव आते हैं। इनमें करीब 4 हजार की आबादी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इनमें 2 हजार से ज्यादा लोग सर्दियों में प्रवास करते हैं और इतने ही लोग विभिन्न गांवों में स्थायी तौर पर रहते हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक इस थाने में 2017 में सबसे गंभीर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा 2022 में चार मुकदमे हुए जो बेहद मामूली थे।
गुंजी में 2017 के बाद चार साल तक कोई मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ। साल 2017 में भी थाने में एकमात्र मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद वर्ष 2022 में यहां चार मुकदमे दर्ज हुए। 2023 में फिर यहां मुकदमों की संख्या शून्य रही। मौजूदा वर्ष में थाने का संचालन शुरू हो गया है। अब तक एक भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
गुंजी थाना सीमांत में पुलिस विभाग का सबसे अधिक ऊंचाई पर संचालित होने वाला थाना है। समुद्र तल से 10498 फीट की ऊंचाई पर बसे गुंजी में सीजनल थाने का संचालन वर्षों पूर्व कैलास मानसरोवर यात्रा को देखते हुए शुरू हुआ। थाना हर साल जून से अक्तूबर तक संचालित होता है। ठंड शुरू होते ही यह बंद हो जाता है। थाने में आठ से दस पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story