डॉक्टर नहीं फिर भी राेजाना कर रही है सैकड़ों रोगियों का इलाज, लकवा ग्रस्त मरीजों का इलाज करने का दावा, जाने क्या है पूरा माजरा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक 24 वर्षीय लड़की के पास लकवा ग्रस्त मरीज हॉस्पिटल छोड़ कर पहुंचते नजर आ रहे हैं. इस बात पर विश्वास करें या अन्धविश्वास कहे लेकिन युवती के पास कई मरीजों की भीड़ उमड़ती हुई देखी जा रही है. दरअसल इंदौर के बापट चौराहे पर पिछले कई दिनों से हरदा की रहने वाली एक लड़की जिसकी उम्र 24 वर्ष है, बिल्कुल साधारण सी दिखने वाली इस लड़की द्वारा लकवा ग्रस्त मरीजों का इलाज करने का दावा किया जा रहा है. वह अपने अंदर मातारानी की शक्ति होने की बात कह रही है. जिससे मरीजों के ऊपर हाथ लगाकर उन्हें सही करने का दावा कर रही है और इस दावे को लेकर कई लोग इलाज के लिए उसके पास भी जा रहे हैं एक नहीं वहां पर सैकड़ों की संख्या में मरीजों की संख्या साफ तौर पर देखी जा सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





