भारत

घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के राज्य, तापमान में भी गिरावट, जानिए क्या है मौसम का हाल

jantaserishta.com
5 Feb 2022 10:59 AM IST
घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के राज्य, तापमान में भी गिरावट, जानिए क्या है मौसम का हाल
x
देखें वीडियो।

Weather Forecast Today 5 Feb 2022: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया है. वीकेंड पर घने कोहरे (Dense Fog) के चलते सुबह के समय विजिबिलिटी जीरो के बराबर रही. राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद घने कोहरे से साफ है कि दिल्लीवालों को अभी सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के कई हिस्सों मे बारिश और औलावृष्टि हुई है. अमूमन फरवरी के महीने में माना जाता है कि ठंडे मौसम की विदाई शुरू हो जाती है, लेकिन एक इस महीने का एक सप्ताह बीतने तक ठंड से राहत देखने को नहीं मिली है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में बारिश के बाद ठंड (Cold) और कोहरे से राहत नहीं मिली है. दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान में कोहरा (Fog) छाया है.
आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता यानी विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई जबकि, पालम वेधशाला में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई. इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, हिसार में 50 मीटर तक विजिबिलिटी (Visibility) पहुंच. जबकि भिवानी में 25 मीटर विजिबिलिटी रही


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story