भारत

मचा हड़कंप: वॉशरूम में नॉर्थ ईस्ट की लड़की के साथ रेप, इंचार्ज पर लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
20 March 2022 10:47 AM IST
मचा हड़कंप: वॉशरूम में नॉर्थ ईस्ट की लड़की के साथ रेप, इंचार्ज पर लगाया ये आरोप
x

नई दिल्ली: साउथ वेस्ट दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में एक रेस्तरां में रेप की वारदात की खबर सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर की रहने वाली एक लड़की रेस्तरां में बौतर सर्विस स्टाफ काम करती है. लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वो वाशरूम गई थी, उसी दौरान इंचार्ज संजय ने वाशरूम में उसे जबरन पकड़ लिया और रेप की वारदात को अंजाम दिया.

लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी की पहले से जान पहचान है.
पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग एन्क्लेव निवासी 21 साल की लड़की ने आरोप लगाया कि वह हुमायूंपुर में लामा रसोई में एक सर्विस स्टाफ के रूप में काम करती है. शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह रेस्तरां के वॉशरूम में पहुंची जिसके बाद रेस्तरां का इंचार्ज संजय भी वहां पहुंच गया और उसने मेरे साथ गलत काम किया. पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन मैंने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. बाद में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने हुमांयूपुर निवासी आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, यह भी पता चला है कि शिकायतकर्ता और आरोपी एक-दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं. आगे भी जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story