भारत

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
11 Oct 2023 5:25 PM GMT
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी
x
देखें VIDEO...
बिहार। बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। बता दें कि पूर्वोत्तर की ओर जाने के लिए नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को एक अहम ट्रेन माना जाता है।
रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरने के मामले में अबतक किसी जानमाल के नुकसान की खबर निकलकर सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या तक जा रही थी। हालांकि, बिहार के बक्सर में ये ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।


Next Story