भारत

रीवा स्टेशन पर अधोसरंचना कार्यो की प्रगति हेतु किया जा रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

Shantanu Roy
2 Aug 2023 5:24 PM GMT
रीवा स्टेशन पर अधोसरंचना कार्यो की प्रगति हेतु किया जा रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
x
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मण्डल के रीवा स्टेशन पर नई रेललाइन, प्लेटफॉर्म लाइन, पिट लाइन, कोचिंग काम्प्लेक्स लाइन एवं साइडिंग जैसे अधोसरंचना कार्यो के चलते दिनांक 03 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक प्री एनआई/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसके परिणामस्वरूप इस स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त एवं जबलपुर–रीवा–जबलपुर शटल एक्सप्रेस को हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरूप रेल यात्रियों का समय बचेगा। इन रेलगाडियों की जानकारी इस प्रकार है :-
निरस्त रेलगाड़ियाँ :-
1) गाड़ी संख्या 01751 रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 07.08.2023 से 21.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 01752 पनवेल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 08.08.2023 से 22.08.2023 के मध्य 03-03 ट्रिप निरस्त।
2) गाड़ी संख्या 02185/02186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 19.08.2023 के मध्य 03-03 ट्रिप निरस्त।
3) गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 03.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 04-04 ट्रिप निरस्त।
4) गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडर नगर त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 03.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडर नगर-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 10-10 ट्रिप निरस्त।
5) गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 10-10 ट्रिप निरस्त।
6) गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 02.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 23-23 ट्रिप निरस्त।
7) गाड़ी संख्या 11753 इतवारी-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 06.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11754 रीवा-इतवारी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 9-9 ट्रिप निरस्त।
8) गाड़ी संख्या 11755 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन दिनाँक 04.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 14-14 ट्रिप निरस्त।
9) गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 11.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 12.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 15-15 ट्रिप निरस्त।
10) गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 12.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 13.08.2023 से 27.08.2023 के मध्य 15-15 ट्रिप निरस्त।
जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन में रहेगी शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट :-
1) गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर के मध्य चलने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 23-23 ट्रिप हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story