
x
बलिया (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने नौ साल पुराने एक छात्र नेता की हत्या के प्रयास के मामले में पेश नहीं होने पर राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता आनंद स्वरूप शुक्ला सहित चार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने नोटिस जारी करने के साथ-साथ पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
छात्र नेता सुधीर ओझा के वकील दिनेश तिवारी ने कहा कि शुक्ला समेत चारों आरोपी विशेष न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की लोकल एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए।
शुक्ला के अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट से कहा कि आरोपी को पेश किया जाएगा, जिसके लिए समय दिया जाए।
कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट पर थाने से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





