भारत

सपा विधायक व उनके भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट

jantaserishta.com
18 Nov 2022 9:26 AM IST
सपा विधायक व उनके भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट
x
कानपुर (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ एक स्थानीय अदालत ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में एक प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद में एक महिला द्वारा आगजनी, दंगा करने और धमकी देने के मामले में इरफान और रिजवान वांछित हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, घटना के 10 दिनों के बाद और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने अदालत में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए भी आवेदन किया था।
सोलंकी बंधुओं की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर वे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते हैं तो उनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story