नामांकन पत्र खारिज, मोबाइल टावर पर चढ़ा निर्दलीय प्रत्याशी, खूब किया ड्रामा

झांसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्य में सियासी के साथ ही सामाजिक सरगर्मियां भी तेज हैं. हर जगह सिर्फ चुनावी चर्चाएं ही चल रही हैं. साथ ही चुनाव को लेकर तरह-तरह की खबरें भी समने आ रही हैं. ऐसे ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सामने आई है. यहां एक शख्स ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था. छानबीन के दौरान उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया. इसके बाद इंडिपेंडेंट कैंडिडेट का हाईवोल्टेज ड्राम शुरू हो गया. पर्चा खारिज होने से नाराज प्रत्याशी मोबाइल टावर पर जा चढ़ा और हंगामा करने लगा. स्थानीय पुलिस को जब इसकी सूचना मिल तो वह मौके पर पहुंचे पर नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज निर्दलीय प्रत्याशी को समझा-बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





