
x
वाराणसी। हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी से पर्चा भरा था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नामांकन रद्द होने की जानकारी दी। नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने कहा, "वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया। दिल जरूर टूट गया है, हौसला नहीं टूटा है। आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया। मीडिया और शुभचिंतकों से निवेदन है, कृपया अभी कॉल ना करें, जो भी सूचना होगी, यहां देता रहूंगा। शायद अब थोड़ी देर बातचीत करने की इच्छा नहीं है।"
उन्होंने कहा कि मैं कलाकार हूं। लेकिन, कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। सोचता हूं कि कॉमेडी ही मेरे लिए बेहतर क्षेत्र है। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है।
उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था। बताया जा रहा है कि कुछ गलती होने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है।
लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का 14 मई को आखिरी दिन था।
वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से पीएम मोदी तीसरी बार उम्मीदवार हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। बसपा की तरफ से इस सीट पर अतहर जमाल लारी प्रत्याशी हैं।
Tagsहास्य कलाकार श्याम रंगीलाश्याम रंगीलाश्याम रंगीला का नामांकन रद्दनामांकनNomination of comedian Shyam RangeelaShyam RangeelaShyam Rangeela cancelednomination
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





