भारत
Lok Sabha Elections: यूपी में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से
jantaserishta.com
28 March 2024 9:12 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा। इस चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी।
8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर (एससी) और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1.67 करोड़ है। इनमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दूसरे चरण में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ होंगे। इस बीच, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 201 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।
Tagsउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव नामांकनUttar PradeshLok Sabha ElectionsLok Sabha Election Nomination
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





