भारत

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण से पहले देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की

jantaserishta.com
23 March 2022 11:53 AM IST
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण से पहले देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की
x

Pushkar Dhami Prayers at Tapkeshwar Temple: पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. इससे पहले उन्होंने आज देहरादून (Dehradun) के टपकेश्वर महादेव मंदिर (Tapkeshwar Mahadev Temple) में पूजा-अर्चना की. धामी बुधवार सुबह ही इस मंदिर में पहुंचे और पूरे विधि विधान से साथ महादेव का दुग्धाभिषेक किया और पूजा अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि "आज मैं दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहा हूं. सरकार लोगों के हित में काम करेगी." इसके साथ ही उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर भी बड़ी बात कही.

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मैं दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहा हूं. प्रदेश की जनता ने हमें दो तिहाई बहुमत दिया है. आज से आधिकारिक रूप से हमारी सरकार बन जाएगी. उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार लोगों के हित से सभी बेहतर काम करेंगी. वहीं जब उनसे कॉमन सिविल कोड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा जल्द ही सारे वादे पूरे किए जाएंगे. दरअसल चुनाव से पहले उन्होंने कॉमन सिविल कोड को लाने की बात कही थी और कहा था कि इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी.
वहीं दूसरी तरफ टपकेश्वर महादेव मंदिर में पुष्कर धामी की पूजा कराने वाले पंडित ने कहा कि उन्होंने राज्य की मंगलकामना के लिए ये पूजा की हैं. पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे. उनके अलावा कई वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा गया है. ये कार्यक्रम आज दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story