भारत

दुकान तोड़ने पर चौकी इंचार्ज पर एक्शन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

jantaserishta.com
1 July 2023 10:45 AM IST
दुकान तोड़ने पर चौकी इंचार्ज पर एक्शन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-113 के सेक्टर-76 में तीन पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक अंडे की दुकान पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। दुकान तोड़ दिया। साथ ही अंडे, बर्तन और सामान तोड़ते हुए फेंक दिए। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
दरअसल, किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में टूटी दुकान के अलावा सामान बिखरा दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने ट्वीट करके पुलिसकर्मियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग कर डाली। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी नोएडा जोन को मामले की जांच सौंपते हुए तीनों पुलिसकर्मियों, चौकी प्रभारी सोरखा, उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक आवेश मलिक और आरक्षी मानवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
बताया जाता है कि गुरुवार रात तीनों पुलिसकर्मी सेक्टर-75 स्थित अंडे की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से अंडे की मांग की। देरी होने पर पहले उन्होंने दुकानदार के साथ बदतमीजी की। इसके बाद हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने दुकान पर रखा सारा सामान तोड़ दिया। खोका पलट दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story