भारत

घरों और पीजी में चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
28 Jun 2024 5:37 PM IST
घरों और पीजी में चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने घरों और पीजी में चोरी करने वाले एक गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 44 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 3 एटीएम कार्ड और एक ऑटो भी बरामद हुआ है।
पकड़े गए तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपी अब तक 200 से ज्यादा लैपटॉप और 400 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर पश्चिम बंगाल ले जाकर बेच चुके हैं। पुलिस ने बताया है कि 26 और 27 जून को दो पीड़ितों ने सेक्टर-126 थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुस्ता रोड बख्तावरपुर गांव के सामने से ऑटो सवार सिद्ध गोपाल, तपन मांझी और सपन मांझी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लैपटॉप, मोबाइल को बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे। पूछताछ में तीनों ने बताया कि पहले घरों और पीजी की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि चोरी के सामानों को पश्चिम बंगाल में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच देते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क का पता लगा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story