भारत

बढ़ते कोहरे को देखते हुए नोएडा रोडवेज रात 11 के बाद नहीं चलाएगी बस

jantaserishta.com
20 Dec 2022 2:36 PM IST
बढ़ते कोहरे को देखते हुए नोएडा रोडवेज रात 11 के बाद नहीं चलाएगी बस
x
नोएडा (आईएएनएस)| एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के चलते तमाम जगहों पर वाहन चालकों को दिक्कतें भी हो रही हैं और कई एक्सीडेंट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में नोएडा डिपो ने भी एहतियात के तौर पर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक रात 11 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। यदि बहुत ज्यादा सवारी है और बहुत ज्यादा आवश्यकता है उसके बाद ही किसी बस का संचालन किया जाएगा। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरा लगातार बढ़ेगा। इसलिए अलर्ट अभी से जारी कर दिया गया है। देर रात और सुबह के समय विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम है। हादसों को रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं यमुना एक्सप्रेस की स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है।
नोएडा डिपो के एआरएम नरेश पाल ने बताया कि कोहरे के कारण ये फैसला लिया गया है कि रात्रि 11 बजे के बाद डिपो से बसों को नहीं भेजा जाएगा। यदि आवश्यकता हुई या सवारियां ज्यादा हुई तो ही बसें भेजी जाएगी। ऐसे में जिन लोगों को अपने गंतव्य तक जाना है वे रात्रि 11 बजे से पहले डिपो जाकर बस ले सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story