भारत

नोएडा पुलिस की यातायात एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से बचे

Nilmani Pal
16 Feb 2024 1:26 AM GMT
नोएडा पुलिस की यातायात एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से बचे
x

नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद के चलते दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग करेगी। इसके कारण गौतमबुद्ध नगर बॉर्डर से लगने वाले दिल्ली के मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने पर यातायात का डायवर्जन किया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परी चौक, सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। 130 मीटर रोड से डिपो गोल चक्कर होकर परी चौक की ओर जाने वाले वाहन सुपरटेक गोल चक्कर से होंडा सीएल चौक से पी-3 गोल चक्कर, आईएफएस विला गोल चक्कर होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

वहीं, सूरजपुर से परी चौक की ओर जाने वाले वाहन एलजी गोल चक्कर से नॉलेज पार्क होकर एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से गंतव्य को जा सकेंगे। लोग असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पुलिस ने शहर में धारा-144 भी लागू कर दी है। शहर के प्रमुख बॉर्डर के साथ ही बाजारों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

Next Story