भारत

नए साल के जश्न में घर से निकलने से पहले जाने ट्रैफिक को लेकर नोएडा पुलिस की एडवायजरी

jantaserishta.com
31 Dec 2022 5:49 PM IST
नए साल के जश्न में घर से निकलने से पहले जाने ट्रैफिक को लेकर नोएडा पुलिस की एडवायजरी
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो पहले नोएडा पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी को जरूर देख लें। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर, 2022 की रात के लिए शहर के कई इलाके, मॉल, बाजार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। नोएडा सेक्टर-18, सहित डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल, सेंटरस्टेज मॉल के रूट को लेकर लेकर डाइवर्जन जारी कर दिया है। इसी के साथ भीड़-भाड़ वाली जगह पर पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी रखेगी। साथ ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस यातायत व्यवस्था पर भी नजर रखेगी।
नववर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर 18 आने वाले वाहन चालक अपना वाहन सेक्टर-18 मल्टीलेवल पाकिर्ंग में खड़ा करें। अट्टापीर चौक से होकर आने वाले वाहन एचडीएफसी बैंक कट से मल्टीलेवल पाकिर्ंग में जा सकेंगे। नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक, मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 की ओर व मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 से अट्टापीर की ओर जाने वाले मार्ग को नो-पाकिर्ंग क्षेत्र बनाया गया है। नो-पाकिर्ंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर ई-चालान, प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। गुरूद्वारा सेक्टर-18 के आगे एफओबी से पहले व बाद में सेक्टर-18 में जाने वाले दोनों टर्न प्वाइंट को बंद किया जाएगा। मेट्रों सेक्टर-18 के नीचे से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग को बंद किया जायेगा, इस कट से सेक्टर-18 से निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जायेगा।
सेक्टर-18 मुजायक होटल के दोनों ओर बने कटों को बंद रखा जाएगा। इन कटों को सेक्टर-18 से निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जाएगा। रेडिसन तिराहा से मल्टीलेवल पाकिर्ंग की ओर वाहन जा सकंगे। वाहन चालक पाकिर्ंग में अपना वाहन खडा कर गन्तव्य को जा सकेंगे। सोमदत्त टावर से सेक्टर-18 चौकी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा, वाहन चालक सोमदत्त टावर के पास स्थित मल्टीलेवल पाकिर्ंग में अपना वाहन खड़ा कर गन्तव्य को जा सकेगें। सेक्टर-18 बिजलीघर तिराहे से सेक्टर-18 की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इस मार्ग को केवल सेक्टर-18 से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जाएगा। समय 4 बजे से बजे से रात्रि कार्यक्रम समाप्ति तक सेक्टर-18 में डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। कृपया असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story