भारत

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और गांजे की बिक्री में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 May 2025 4:30 PM IST
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और गांजे की बिक्री में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की। थाना सेक्टर-63 और थाना फेज-1 पुलिस ने अवैध शराब और गांजे की बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने राकेश को एफ-404 कंपनी सेक्टर 63, ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया। राकेश मूल रूप से फरीदपुर, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) का निवासी है और वर्तमान में गढ़ी चौखंडी, थाना फेज-3, नोएडा में रह रहा था। अभियुक्त के कब्जे से अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब की बोतल बरामद की गई। इस संबंध में थाना सेक्टर 63 में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, थाना फेज-1 पुलिस ने मसाला मार्केट, हरौला नोएडा से नासिक पुत्र समीर आलम को गिरफ्तार किया। अभियुक्त हरौला सेक्टर-5 का निवासी है। उसके कब्जे से विदेशी और देशी शराब की बोतल और ट्रेटा पैक बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना फेज-1 पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में मो. इस्लाम को सेक्टर-8 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी जेजे. कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा का निवासी है। उसके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
नोएडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story