भारत
नोएडा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से ढूंढे खोए हुए फोन
jantaserishta.com
8 July 2025 3:55 PM IST

x
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद ली। सीईआईआर की मदद से पुलिस ने चार फोन को ढूंढने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक इस पोर्टल के जरिए उनको फोन की सटीक लोकेशन प्राप्त हुई थी, जिसके कारण वह फोन को ढूंढ पाए। इस तकनीक और पोर्टल के जरिए अब जल्द ही अन्य मामलों में भी पुलिस सफलता हासिल करने की बात कर रही है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत थाना एक्सप्रेसवे की पुलिस ने तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन को उनके वैध मालिकों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व तथा पुलिस उपायुक्त नोएडा यमुना प्रसाद और अपर पुलिस उपायुक्त सुमित शुक्ला की निगरानी में की गई है। पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से कुल चार मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइल फोनों की गुमशुदगी की शिकायत पहले ही संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके उपरांत पुलिस ने डिजिटल माध्यम से आईएमईआई नंबर के जरिए सीईआईआर पोर्टल पर इन फोन को ट्रेस किया और सटीक लोकेशन प्राप्त कर उन्हें बरामद किया।
मोबाइल फोनों के स्वामियों की वैध पहचान एवं दस्तावेजों की पुष्टि के बाद, सहायक पुलिस आयुक्त (तृतीय), नोएडा और थानाध्यक्ष थाना एक्सप्रेसवे, नोएडा की उपस्थिति में संबंधित व्यक्तियों को उनके मोबाइल लौटा दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर फोन स्वामियों ने नोएडा पुलिस का आभार जताया और इस तकनीकी सहयोग व त्वरित सेवा की सराहना की।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आम नागरिकों से भी यह अपील की गई है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो गया हो, तो वे तत्काल नजदीकी थाना जाकर शिकायत दर्ज कराएं एवं सीईआईआर पोर्टल पर आईईएमआई नंबर अपडेट कराएं, जिससे फोन की बरामदगी की संभावना बढ़ सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





