भारत

नोएडा पुलिस ने मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले चार लोगों को पकड़ा

jantaserishta.com
16 May 2024 7:33 AM IST
नोएडा पुलिस ने मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले चार लोगों को पकड़ा
x
नोएडा: नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है।
आरोपियों से चोरी के दो रेडियो रिसीवर यूनिट और एक कार बरामद हुई है। यह गैंग दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में आरआरयू चोरी करता था।
सीआरटी और सेक्टर-142 थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंग पर शिकंजा कसा। गैंग दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान में वारदात को अंजाम देता था। गैंग पहले मोबाइल टावर को चिन्हित करता था और उसके बाद उपकरण चुराता था। गैंग का मुख्य सदस्य विकास उर्फ टोई पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि मोबाइल टावरों पर आरआरयू और अन्य उपकरण लगाए जाते हैं। यह उपकरण मोबाइल के सिग्नल को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं। कई बार हमने देखा है कि फोन मिलाते ही कट जाता है और नॉट रीचेबल दिखता है। उस वक्त आसपास के टावर पर लगा आरआरयू या तो खराब होता है या चोरी हो चुका होता है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पुलिस के मुताबिक इन आरआरयू उपकरणों की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story