भारत
पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 को किया गिरफ्तार, एंटी वायरस बेचने के नाम पर फंसाते
jantaserishta.com
5 April 2024 5:26 PM IST

x
दर्जनों डेस्कटॉप, राउटर और 2 सर्वर बरामद किए।
नोएडा: नोएडा में पुलिस ने विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर सेंटर से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दर्जनों डेस्कटॉप, राउटर और 2 सर्वर बरामद किए। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम, मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नोएडा सेक्टर 2 में सी-37 में स्थित असिस्तरा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सेकेंड फ्लोर से गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सभी विदेशी नागरिकों को कॉल कर बताते थे कि हमारी कंपनी के पास मैकेफे/नॉर्टन नामक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है, जो लैपटॉप व कंप्यूटर में आने वाली समस्या का समाधान करता है। ये लोग इसे 100 से 500 डॉलर के प्रति वार्षिक पैकेज के लिए ऑफर पर देते थे।
जिसके बाद यह यूएसए के कॉलरों को लिंक उनकी ईमेल पर भेजकर रुपये ऐंठते थे। आरोपियों द्वारा ये कॉल सेंटर बिना किसी लाइसेंस के चलाया जा रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





