भारत
पुलिस ने सीनियर सेल्स हेड को डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया, कंपनी को पहुंचाया करोड़ों का नुकसान
jantaserishta.com
28 Sept 2024 12:35 PM IST

x
लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक कंपनी में सीनियर सेल्स हेड के पद पर काम करते हुए कंपनी का गोपनीय डेटा चुराकर बाहरी लोगों को बेच रहा था। जिसके चलते कंपनी को कई करोड़ का नुकसान हुआ है।
कंपनी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुशीर अहमद सिद्दीकी दिल्ली के जामिया नगर, ओखला का रहने वाला है। इसी इलाके से पुलिस ने आरोपी मुशीर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुशीर ने पद पर रहते हुए अपनी पोस्ट का फायदा उठाकर कंपनी के डेटा को चोरी किया और इसे अन्य कंपनियों को बेच दिया, जिससे उसे अच्छी रकम मिली। इस धोखाधड़ी से कंपनी को लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस ने बताया है कि कंपनी की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें बताया गया था कि सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर, सेल्स एंड मार्केटिंग के पद पर काम करते हुए मुशीर अहमद ने डाटा चोरी करके लगभग 15 से 20 करोड़ का नुकसान कंपनी को पहुंचाया है।
कंपनी की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 नोएडा की साइबर हेल्प टीम ने कार्रवाई की और 27 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया था कि मुशीर ने कई गोपनीय फाइलें और डेटा अपने साथ ले जाकर जानबूझकर चोरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsनोएडा पुलिसनोएडानोएडा न्यूज़सीनियर सेल्स हेडडेटा चोरीNoida PoliceNoidaNoida NewsSenior Sales HeadData Theft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





