भारत

पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

jantaserishta.com
14 Sept 2024 10:14 AM IST
पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
x
मुठभेड़.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
शातिर बदमाशों का गैंग बंद पड़ी कंपनियों, फैक्ट्रियों और मकानों में चोरी करता था। पुलिस ने बताया है कि बीती रात नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुलेसरा की ओर से आ रही ईको कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार नहीं रुकी। पुलिस ने कार का पीछा किया।
कार सवार बदमाशों ने मेन रोड से फूल मंडी सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया, जहां उनकी कार फंस गई। बदमाशों ने कार से नीचे उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश पीता उर्फ पीताम्बर (22) को पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। जबकि, पुलिस ने बदमाश के तीन साथी दिनेश, सद्दाम खान और मोइन अली को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा उनके पास से चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल ईको कार और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में बंद पड़ी कंपनियों व मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आज चोरी के सामान को बेचने के लिये जा रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story