
x
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं एसटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पवन उर्फ पंकज पाठक को गिरफ्तार किया। आरोपी अपना नाम और पहचान बदलकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
आरोपी खुद को प्रदीप सागर बताकर यूपीएसएसएससी परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थी प्रदीप सागर (रोल नंबर- 00054056) के स्थान पर एग्जाम देने आया था। पुलिस के मुताबिक परीक्षा में उपस्थिति पत्र व ओएमआर सीट पर प्रदीप सागर के फर्जी हस्ताक्षर बनाने वाले आरोपी पवन उर्फ पंकज पाठक, पुत्र कैलाश चंद्र पाठक को विश्व भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-28 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पवन के कब्जे से अभ्यर्थी प्रदीप सागर का फर्ज़ी आधार और प्रवेश पत्र बरामद हुआ है। आरोपी पवन उर्फ पंकज पाठक ने पूछताछ पर बताया कि वह अभ्यर्थी प्रदीप सागर, पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम दौरारा, थाना रहरा, जिला- अमरोहा, के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आरोपी ने अटेंडेंस और ओएमआर सीट पर प्रदीप सागर बनकर फर्जी हस्ताक्षर किए थे। उसके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tagsनोएडाथाना सेक्टर-20 पुलिसनोएडा पुलिसएसटीएफमुन्नाभाईयूपीएसएसएससीNoidaSector-20 Police StationNoida PoliceSTFMunnabhaiUPSSSC
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





