भारत
जब शराब की बोतलों को फोड़कर गड्ढे में दबाया गया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
16 Jan 2023 9:04 AM IST

x
विशेष अभियान चलाया गया।
नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर में न्यायालय के आदेश के बाद अवैध शराब को लगातार नष्ट किया जा रहा है। इसी के तहत बीटा-2 पुलिस ने रविवार को करीब 6 लाख 20 हजार रुपये की शराब को नष्ट किया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। यह शराब लंबे समय से थानों के मालखानों में रखी हुई थी, जिसे न्यायालय ने नियम के तहत नष्ट करने का आदेश दिया था। इसी के तहत थाना बीटा-2 पुलिस ने माल खाने में रखी हुई अलग-अलग मुकदमों की करीब 1200 लीटर शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान शराब की बोतलों को निकालकर जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया और फिर गड्ढा खोदकर पूरे माल को मिट्टी डालकर दबा दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों की उपस्थित में की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। करीब 6 लाख 20 हजार की शराब को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम में पकड़ी गई शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट किया गया।
गौरतलब है कि जिले में अब तक करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब को पुलिस के द्वारा नष्ट किया जा चुका है और अभी भी यह प्रक्रिया जिले में लगातार जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





