भारत

Noida: थूक मिलाकर जूस बेचने के आरोप में जमशेद और आलम गिरफ्तार

Admindelhi1
17 Jun 2024 12:03 PM IST
Noida: थूक मिलाकर जूस बेचने के आरोप में जमशेद और आलम गिरफ्तार
x
अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई

नई दिल्ली: पुलिस ने कल रविवार को बताया कि यहां दो लोगों को थूक मिलाकर जूस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई, जब स्थानीय निवासी सतीश भाटिया वहां जूस पीने गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रविवार सुबह स्थानीय फेज 3 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में दोनों आरोपियों-जमशेद (30) और सोनू उर्फ ​​साहबे आलम को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।'

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए(1)(बी) (सार्वजनिक शांति भंग करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने का घातक कृत्य) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Next Story