भारत
42 लाख का गांजा पकड़ाया, धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा
jantaserishta.com
11 July 2023 8:17 AM IST

x
DEMO PIC
एक फरार.
नोएडा: नोएडा मादक पदार्थों की तस्करी का हब बनता जा रहा है। देश के विभिन्न इलाकों से गांजा लाकर धड़ल्ले से दिल्ली, हरियाणा और नोएडा में सप्लाई किया जा रहा है। नारकोटिक्स टीम और कोतवाली फेज-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि, उसका साथी भागने में सफल रहा।
आरोपी कार में गांजा छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर एक कुन्तल गांजा गेझा गांव के गोदाम से बरामद किया गया। पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने जिस अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है, उसका नाम इंद्रजीत सेनापति उर्फ कालिया है। वो अपने साथी परितोष सरकार के साथ मिलकर आन्ध्रप्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने का काम करता है।
डीसीपी नोएडा सेंट्रल अनिल यादव ने बताया कि नारकोटिक्स टीम और थाना फेज टू पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नारकोटिक्स कंसाइनमेंट सप्लाई किए जाने का इनपुट मिला था। जिसके आधार पर जेपी अंडरपास पर पुलिस की टीमें वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान दो कार तेज गति से हाईवे की तरफ से आई, जिन्हें पास आने पर रोकने का इशारा किये जाने पर आगे चल रहे कार का चालक बैरियर के नजदीक आकर रूका, फिर दोनों कारों के चालक कार से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से इंद्रजीत सेनापति उर्फ कालिया को मौके पर पकड़ लिया गया। पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का चालक परितोष सरकार कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि दो कारों में से दो कुंतल 45 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी इंद्रजीत सेनापति की निशानदेही पर एक कुन्तल गांजा गेझा गांव के गोदाम से बरामद किया गया। पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में लगभग 42 लाख रुपये बताई गई है।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसगांजा42 लाख का गांजाNoidaNoida NewsNoida PoliceGanjaGanja worth 42 lakhs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





