भारत

जिला अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, आईसीयू के 25 मरीजों को किया गया शिफ्ट

jantaserishta.com
22 May 2024 9:35 AM IST
जिला अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, आईसीयू के 25 मरीजों को किया गया शिफ्ट
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के जिला अस्पताल में बुधवार तड़के सुबह बेसमेंट में आग लग गई। सूचना पाकर फायर विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने आग को बुझा दिया, लेकिन इस दौरान धीरे धीरे धुआं वार्ड में जाने लगा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले ही एक फ्लोर पर आईसीयू में मौजूद 25 मरीजों को सकुशल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 39 में जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार तड़के करीब चार बजे सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग के कारण सर्वर रूम में रखी बैटरी जलकर राख हो गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
सीएफओ नोएडा प्रदीप चौबे ने बताया कि 22 मई को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी अस्पताल के बेसमेंट में रखी यूपीएस बैटरी में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस की आठ गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं। आग को फायर कर्मचारियों द्वारा एक्सटिंग्विशर की मदद से पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद धुआं अस्पताल की पहली मंजिल तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने पहली मंजिल पर बने आपातकाल एवं आईसीयू में भर्ती 25 मरीजों को सकुशल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story